सुमेरपुर। लॉयन्स क्लब शिवगंज-सुमेरपुर की क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमति संगीता जैन की आधिकारिक यात्रा सम्पन्न हुई। सचिव लॉयन अशोक कुमार अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमति संगीता जैन ने अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान क्लब की सेवा एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी ली एवं उनका अवलोकन किया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष जैन ने प्रान्तपाल डॉ. संजीव जैन के सतरंगी कार्यक्रम के तहत क्लब की ओर से की जा रही सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए आगे भी ऐसे ही इन गतिविधियों को जारी रखने हेतू क्लब का उत्साहवर्धन किया एवं फैलोशिप पर विशेष बल देने की बात कही।
इस आधिकारिक यात्रा के दौरान क्लब अध्यक्ष लॉयन पंकज कुमार अग्रवाल, सचिव लॉयन अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष लॉयन दिलीप कुमार अग्रवाल, लॉयन अनिल जैन, लॉयन हीरालाल पालीवाल, लॉयन अमित शर्मा, लॉयन राजेश जैन एवं लॉयन श्रीमति स्वाति जैन उपस्थित रहे।