सुमेरपुर । सुमेरपुर नगर पालिका चुनाव को लेकर गुरुवार से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवाराें ने रिटर्निंग अधिकारी कालूराम कुम्हार के समक्ष आवेदन जमा करवाए हैं। आरओ कुम्हार ने बताया कि पहले दिन 13 वार्डों से 15 प्रत्याशियों ने 16 आवेदन जमा करवाए हैं। वार्ड 2, 3, 6, 7, 8, 10, 11, 13, 19, 23, 33, 34 और 35 से कुल 15 लोगों ने आवेदन जमा करवाए हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी के 9, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 6 तथा 1 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल है। वार्ड 6, 8 और 34 से दो-दो प्रत्याशियों ने आवेदन किया है, जबकि शेष 10 वार्डों से एक-एक प्रत्याशी का नाम है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त हैं।
पूर्व अध्यक्ष राखेचा ने किया भाजपा से आवेदन, वार्डवार प्रत्याशियों की स्थिति
वार्ड 2 से वेन कंवर पत्नि मिश्रीमल (भाजपा), वार्ड 3 से ममता पत्नि भीमाराम (भाजपा), वार्ड 6 से चतराराम पुत्र वालाराम ने (कांग्रेस) व (निर्दलीय), वार्ड 7 से रमेश सिंह पुत्र भबुतसिंह (भाजपा), वार्ड 8 से रमेश कुमार राखेचा पुत्र अमरचंद (भाजपा) एवं भंवरलाल खटीक पुत्र शेषाराम (कांग्रेस), वार्ड 10 से पूजा देवी पत्नि दिनेश कुमार (भाजपा), वार्ड 11 से सतपाल सिंह पुत्र भाेलासिंह (भाजपा), वार्ड 13 से रणजीत कुमार पुत्र फाैजमल (भाजपा), वार्ड 19 से महेन्द्र सिंह पुत्र पुनमचंद (कांग्रेस), वार्ड 23 से चत्रभुज शर्मा पुत्र मदनलाल (भाजपा), वार्ड 33 से राजाराम गाडल पुत्र देवाराम (कांग्रेस), वार्ड 34 से छगनलाल पुत्र चुन्नीलाल एवं अमृतलाल पुत्र रामलाल (दोनों कांग्रेस) तथा वार्ड 35 से सुगना देवी राणाराम (भाजपा) ने आवेदन किया है। ओबीसी और एससी वर्ग के 6-6 प्रत्याशी,
चेयरमैन का पद जनरल
सूची के अनुसार वर्गवार देखें तो ओबीसी वर्ग के 6, एससी वर्ग के 6, सामान्य वर्ग के 3 तथा एसटी वर्ग का 1 प्रत्याशी शामिल है। इस तरह सभी 16 आवेदनकर्ताओं में आरक्षित वर्गों के 13 और सामान्य वर्ग के 3 प्रत्याशी हैं। इस बार चेयरमैन का पद जनरल वर्ग से हैं।
सूची के अनुसार वर्गवार देखें तो ओबीसी वर्ग के 6, एससी वर्ग के 6, सामान्य वर्ग के 3 तथा एसटी वर्ग का 1 प्रत्याशी शामिल है। इस तरह सभी 16 आवेदनकर्ताओं में आरक्षित वर्गों के 13 और सामान्य वर्ग के 3 प्रत्याशी हैं। इस बार चेयरमैन का पद जनरल वर्ग से हैं।