सुमेरपुर। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान में जनजागरण को लेकर भाजपा नगर मण्डल सुमेरपुर व बांकली मंडल के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को झांसी रानी सर्कल विधायक कार्यालय के पास से भाजपाईयों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा को भाजपा जिलाध्यक्ष मंशाराम परमार, विधायक जोराराम कुमावत एवं विधानसभा संयोजक पूनमसिंह परमार ने तिरंगा झंडा दिखाकर रवाना किया।
इससे पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक जोराराम कुमावत ने कहा कि आज देश मे नरेंद्र मोदी की सरकार ने प्रत्येक व्यक्ति को ससम्मान तिरंगा फहराने का हक दिया है। राष्ट्रवाद से प्रेरित होकर आज देश का आम आदमी भी तिरंगा फहराकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। कुमावत ने सभी कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए देशभक्ति के जोशीले नारे लगाए।
तिरंगा यात्रा झांसी रानी सर्किल से रवाना होकर भैरू चौक, मेहता प्याऊ, गांधी मूर्ति, उषापूरी गेट होते हुए राजगुरु सर्किल, सुभाष सर्किल, आर्यसमाज सर्किल होते हुए पुनः झांसी रानी सर्किल पर यात्रा का समापन किया। यात्रा में कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए।
कार्यक्रम के समापन पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य करणसिंह नेतरा, जिला दूग्ध उत्पादक डेरी संघ अध्यक्ष प्रतापसिंह बिठिया ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिला अध्यक्ष मंशाराम परमार ने राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं को नरेंद्र मोदी की तिरंगा यात्रा को घर-घर तक पहुंचाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों से तिरंगा लगाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सुमेरपुर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र माली, बांकली मंडल अध्यक्ष शिवराजसिंह राठौड़, नगर पालिका अध्यक्ष उषा कंवर राठौड़, कोरटा सरपंच गजेन्द्र सिंह देवड़ा, नगर पालिका उपाध्यक्ष चतर्भुज शर्मा, अनोपसिंह राठौड़, मांगीलाल सुथार, रमेश चंद्र बोहरा, रमेश राखेचा, श्रवण राठी, नटवर रामीणा, इन्दर राव, फूलाराम सुथार, सतवंतसिंह परमार, रविकान्त रावल, रूपाराम देवासी, गणपत परमार, पप्पूसिंह देवड़ा, मनीष सोलंकी, अशोक सुथार, करणसिंह पराखिया, हिम्मतराम प्रजापत, मुकेश मोदी, शेरसिंह देवड़ा, भंवरसिंह सिसोदिया, गौरव राजपुरोहित, आशीष बोहरा, परबत सिंह राठौर, रणजीत लोहार, इन्दर सिंह जाखोड़ा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।