सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत ने विधानसभा सदन में 02 वर्षो से स्वीकृत करीब 11 सडको के निर्माण के इन्तजार में अटकी पड़ी है, का मुद्दा सदन में उठाया और सरकार से इन सडको के कार्यो के पूर्ण नहीं होने पर जवाब माँगा |
उन्होंने सदन में बताया कि विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर में विधायक की अनुशंषा पर बजट घोषणा वर्ष 2021-22 में स्वीकृत लापोद से ढोला सडक, स्टेट हाईवे 16 से सिन्दरू सडक व वर्ष 2022 -23 में घुमटी से गड़वाडा सडक, कुरना से गुडा प्रतापसिंह सडक, मांडल से खुनीगुडा सडक, रामपुरा से आकडावास सडक, पडासलाखुर्द से राजकियावास सडक, NH162 से गुन्दोज सडक, पाली से खेरवा-जेतपुरा चौराहा सडक, सम्पर्क सडक सदावास, सम्पर्क सडक बालेलाव को स्वीकृत हुए डेढ़ से ढाई वर्ष हो गये, इन सडको में कई सडको पर WBM करके छोड़ दिया, कई जगह अभी WBM करना भी शेष है | बरसात से WBM ग्रेवल भी क्षतिग्रस्त हो गई है और लोगो का आवागमन भी बाधित हो रहा है | वाहनों को इन सडको पर चलाना भी मुश्किल हो रहा है | सडको के अधूरे पड़े कार्यो से कई बार वाहनों के दुर्घटना ग्रस्त होने के भी सम्भावना रहती है |
विधायक कुमावत ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से विधानसभा में यह मुद्दा उठाया तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री भजनलाल जाटव से यह प्रश्न पूछा कि वर्ष 2021 -22 व वर्ष 2022-23 में स्वीकृत इन 11 सडको को स्वीकृत हुए 1.5 से 2.5 वर्ष हो गये, लेकिन अभी इन सडको के कार्य पुर्ण नहीं हुए है | इन सडको के कार्य को पुर्ण करवाने की समयावधि क्या है व इन सडको के कार्य कब पुर्ण होगे | साथ ही सडको के कार्य नहीं होने से आमजन को होने वाली समस्याओं के बारे में अवगत करवाया |
विधायक के प्रश्न के जवाब में सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री भजनलाल जाटव ने सदन को बताया कि इन सडको को पुर्ण करने की समयावधि समाप्त हो चुकी है, जिन सवेदको ने निश्चित समय पर कार्य पुर्ण नहीं किया, उनको विभाग द्वारा नोटिस दिया जा चुका है | साथ ही एक संवेदक पर शास्ति भी लगाई है | इसके साथ ही सभी अधिकारियो व संवेदको को इन 11 अपुर्ण सडको के कार्यो को अक्टूम्बर 2023 पुर्ण करवाने हेतु पाबन्द भी किया जा चूका है |
इसके साथ ही सदन में बिपरजॉय तूफ़ान और बरसात से क्षतिग्रस्त हुई सडको के पेचवर्क और उनके पुनर्निर्माण और टूटे हुए पूलो और रपटो के पुनर्निर्माण की मांग की |
