सुमेरपुर। श्री जाखामाताजी मंदिर ट्रस्ट कमेटी की बैठक शुक्रवार को मंदिर परिसर में अध्यक्ष नारायण लखमाजी के सानिध्य में आयोजित हुई। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान नारायण लखमाजी द्वारा ट्रस्ट अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया गया। जिसके बाद उपस्थित जन ने सर्वसम्मति से निर्विरोध रूप से सत्य प्रकाश गुप्ता को अध्यक्ष मनोनीत किया। ट्रस्ट की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष पद पर जोपसिंह परमार, अधिवक्ता मदनपुरी गोस्वामी, प्रभुलाल देवड़ा, भंवरलाल परमार, सचिव अमृतलाल परिहार, सहसचिव नटवर रामीणा, कोषाध्यक्ष महेन्द्रसिंह परमार, सहकोषाध्यक्ष केसाराम घांची को मनोनीत किया गया। इसी प्रकार सदस्य के रूप में धनराज रामीणा, नेनाराम नवाजी भाटी, नेनमल सोनी, भुपेन्द्रसिंह राजपुरोहित, लालचंद चंदेल, जोधराज देवड़ा, महेश खंडेलवाल, शांतिलाल देवड़ा, कालुराम भाटी, भेराराम माली, महावीर बोराणा, राजेन्द्रसिंह पेंटर, अशोक भाटी, मोडाराम पेंटर, सुरेश कुमार, मुकेश मोदी चाणोद, भंवरलाल माली व पुखराज चौधरी को मनोनीत किया गया। उपस्थितजन ने नवनियुक्त अध्यक्ष गुप्ता व पूर्व अध्यक्ष नारायण लखमाजी का माला पहनाकर बहुमान किया। नवनियुक्त अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर पुरी तरह से खरा उतरते हुए मंदिर विकास कार्य करवाने में कोई कोर कसर नहीं छोडुंगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में नगर वासी मौजूद रहे।