अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश गणपत लाल विश्नोई के निर्देशन में तालुका विधिक सेवा समिति एवं शिक्षा विभाग सुमेरपुर के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी धन्नाराम सोलंकी के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
सुमेरपुर। नगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में बुधवार को अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश गणपत लाल विश्नोई के निर्देशन में तालुका विधिक सेवा समिति एवं शिक्षा विभाग सुमेरपुर के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी धन्नाराम सोलंकी के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य गजेन्द्र सिंह राणावत ने की। विशिष्ट अतिथि एवं भामाशाह प्राचार्य राउमावि खीमाड़ा प्रताप सिंह राजपुरोहित, एडवोकेट महिपाल सिंह राजपुरोहित व विधिक सेवा सचिव अनिल कुमार कलाल मौजूद रहे। समारोह में अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर एवं सभागार में उपस्थित समस्त खिलाड़ियों, विद्यालय के विद्यार्थियों ने समवेत स्वर में प्रार्थना कर शुभारंभ किया।
भामाशाह एडवोकेट राजपुरोहित ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मैं इसी विद्यालय का छात्र रहा हूँ। जिस पर मुझे गर्व है कि मैं ऐसे श्रेष्ठ गुरूजनों के पास अध्ययन कर चुका हूँ । मेरे गुरूजनों ने मुझे यह सेवा का अवसर दिया। उसके लिए मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। भामाशाह प्राचार्य राजपुरोहित ने स्थानीय विद्यालय को अपनी कर्म भूमि बताते हुए यहाँ की व्यवस्था, प्रशासन, कर्मवीरों(समस्त स्टाफ), अभिभावकों व विद्यार्थियों के आपसी सामन्जस्य व तालमेल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि यह विद्यालय जिला ही नहीं सम्पूर्ण संभाग में अपनी अलग विशेषता रखता है। जिसकी बदौलत हर वर्ष इस विद्यालय का नामांकन निरन्तर बढता ही जा रहा है। जहाँ अभिभावकों का अटूट विश्वास दृष्टिगोचर हो रहा है। स्थानीय विद्यालय के शारीरिक शिक्षक बलवीर सिंह राणावत ने प्रतिवेदन एवं परिणाम प्रस्तुत करते हुए बताया कि समस्त खिलाड़ियों व दल प्रभारियों ने जिस अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की वास्तव में तारिफे काबिल है। मुख्य अतिथि सोलंकी ने भामाशाहों, स्थानीय स्टाफ, निर्णायकगणों सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यालय किसी भी प्रकार की जवाबदेही संभालने के लिए सदैव तत्पर रहता है। ब्लॉक स्तर के कई कार्यक्रम इस विद्यालय में होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतिस्पर्धा युग में विद्यार्थी खेल के जरिए अपने जीवन में आने वाली प्रतियोगिताओं को मजबूती के साथ पार कर सकता है। जिसने खेल में अनुशासन व नियमों का पालन निष्ठा व सजगता से कर लिया वो जीवन की कई विपरीत परिस्थितियों से भी आसानी से उभर कर आगे का रास्ता प्रशस्त कर सकने की क्षमता पा जाता है। खेल से कौशल एवं ज्ञान दोनों का विकास साथ-साथ होता है।
प्रतियोगिता में यह रहे विजेता
उन्होंने बताया कि छात्र वर्ग में एथलेटिक्स में 100 मीटर में भावेश खण्डेलवाल राउमावि तख्तगढ प्रथम, सागर कुमावत राउमावि सुमेरपुर द्वितीय, 200 मीटर में विकास देवासी राउमावि सुमेरपुर प्रथम, अभिमन्यु सिंह अभय नोबेल तख्तगढ़ द्वितीय, 400 मीटर रविन्द्र सिंह राउमा सुमेरपुर प्रथम, प्रमोद कुमार टेगोर तख्तगढ द्वितीय, ऊँची कूद वीरेन्द्र सिंह अभय नोबेल तख्तगढ प्रथम, परबत सिंह राउमा सुमेरपुर द्वितीय, लम्बी कूद में विकास राउमा वि सुमेरपुर प्रथम, तलसाराम राउमावि सुमेरपुर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार एथलेटिक्स व कबड्डी की चौम्पियनशिप राउमावि सुमेरपुर ने जीती। वॉलीबॉल अभय नोबेल तख्तगढ, बैडमिन्टन राउमावि सुमेरपुर, शतरंज राउमावि सुमेरपुर, फुटबॉल अभय नोबेल तख्तगढ, टेबल टेनिस सांई लीला शाह गुरुकुल सुमेरपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चौम्पियनशिप जीती। बालिका वर्ग में एथलेटिक्स 100 मीटर निकिता कुमारी राउमावि सुमेरपुर प्रथम, जया अहिर राउमावि सुमेरपुर द्वितीय रहीं। 200 मीटर पायल कुमारी राउमावि सुमेरपुर ने प्रथम, जीनल सुथार आदर्श स्कूल सुमेरपुर द्वितीय, 400 मीटर हेम कंवर आदर्श स्कूल सुमेरपुर प्रथम, लक्षिता बालोत अभय नोबेल तख्तगढ द्वितीय, ऊँची कूद पूरण कंवर आदर्श स्कूल सुमेरपुर प्रथम, लम्बी कूद जीनल सुथार आदर्श स्कूल सुमेरपुर प्रथम, सरस्वती राज अभय नोबेल तख्तगढ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में भी एथलेटिक्स चौम्पियनशिप राउमावि सुमेरपुर ने जीती। इसी प्रकार कबड्डी में राउमावि सुमेरपुर, वॉलीबॉल में अभय नोबेल तख्तगढ, बैडमिन्टन में राउमावि सुमेरपुर, शतरंज में राउमावि सुमेरपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चौम्पियनशिप जीतकर अपना खेल कौशल बखूबी दिखाने का हुनर प्रस्तुत किया। इनकी रहीं महत्वपूर्ण भूमिका प्रतियोगिता कन्ट्रोल रूम का संचालन व्याख्याता सज्जन सिंह जैतावत ने करते हुए शतरंज प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका भी अदा की । जैतावत ने बताया कि निर्णायक के रूप में नरेन्द्र सिंह देवड़ा भारून्दा, पुखराज कोलीवाड़ा, रामनारायण सिंह नेतरा, हनवन्त सिंह सलोदरिया ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। छात्र युवराज ने भजन प्रस्तुत कर सबका मनमोह लिया। अतिथियों द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को चौम्पियनशिप शिल्ड (ट्रॉफी) एवं मोमेंटो पुरस्कार के रूप में वितरण कर खिलाड़ियों का हौंसला अफजाई किया। कार्यालयी स्टाफ का भी मानमनोवल बढाते हुए अतिथियों ने मोमेंटो प्रदान किए। समारोह का संचालन व्याख्याता नारायण भारती ने किया।