सुमेरपुर । नगर पालिका कर्मचारी संघ राजस्थान से सम्बद्ध नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन शाखा सुमेरपुर की बैठक शुक्रवार को नगरपालिका परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन अधिशाषी अधिकारी नरपतसिंह राजपुरोहित, मुकेश कुमार शर्मा एवं कैलाश कुमार मीणा की संरक्षता में किया गया। इस दौरान राजस्थान नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय संरक्षक रिछपाल सिंह चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से शाखा की नई कार्यकारिणी घोषित की गई। स्वास्थ्य निरीक्षक यशवंत परिहार को अध्यक्ष चुना गया, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए एसआई द्वितीय विपिन देवल एवं राजू के. को मनोनीत किया गया। वरिष्ठ सहायक योगेश गर्ग को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अतिरिक्त अन्य पदों पर नियुक्तियां इस प्रकार रहीं :
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का प्रांतीय संरक्षक रिछपाल सिंह चौधरी ने साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर नगरपालिका के अनेक कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं कर्मचारी हितैषी बनाने पर भी चर्चा की गई।