कोषाध्यक्ष छगनलाल सोलंकी ने तीसरे सामूहिक विवाह सम्मेलन-2025 का आय-व्यय विवरण सदस्यों के सामने रखा। सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। जिन सदस्यों ने सहयोग राशि जमा नहीं कराई, उनसे जल्द राशि जमा कराने का निर्णय हुआ। संस्था का अलग से बचत खाता खुलवाने का निर्णय हुआ। बचत राशि की एफडी कराने पर भी सहमति बनी। बैठक में तीसरे सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान सम्मान से वंचित रहे भामाशाहों का सम्मान किया गया। चौथे सामूहिक विवाह सम्मेलन-2026 के लिए बकाया बोलियों की प्रक्रिया आमसभा में पूरी की गई। इस दौरान कई भामाशाहों ने नकद सहयोग राशि देने की घोषणा की। कन्यादान सामग्री देने की घोषणा भी हुई। उनका बहुमान किया।
सदस्यों ने समाज में अधिक से अधिक विवाह योग्य युवक-युवतियों का पंजीयन कराने पर जोर दिया। सामूहिक विवाह की उपयोगिता का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की बात कही। समाज के अधिक से अधिक परिवारों को आयोजन से जोड़ने पर सहमति बनी। सम्मेलन को सफल बनाने, अधिक जोड़े जोड़ने के लिए विशेष समिति बनाई। इसमें मांगीलाल बोरणा, मूलाराम परमार, मोहनलाल बोरणा, मंछाराम बोरणा, ताराराम परमार, छगनलाल भाटी, चुन्नीलाल परमार, मनोहरलाल परमार, मोहनलाल बोराणा को सदस्य बनाया। बैठक के अंत में पदाधिकारियों, समाजबंधुओं ने समाज के विकास, संगठन की मजबूती, आगामी सामूहिक विवाह सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया।