चुनाव के पोस्टर-बैनर की छपाई को लेकर प्रिंटिंग प्रेस संचालकों की बैठक
Naresh Malviya
Friday, August 21, 2026
सुमेरपुर । नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर नगर पालिका में शुक्रवार काे प्रिंटिंग प्रेस संचालकों की बैठक हुई। इसमें चुनाव प्रचार सामग्री की छपाई से संबंधित नियमों और प्रक्रिया की जानकारी दी। निर्वाचन अधिकारी कालूराम कुम्हार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव के दौरान पैम्फलेट, पोस्टर, बैनर आदि के मुद्रण को लेकर निर्धारित प्रावधानों की जानकारी प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को दी। चुनाव लड़ने वाले प्रकाशकों एवं अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रपत्र-क में सूचना प्राप्त कर पोस्टर व बैनर छापने तथा उनका पूरा विवरण निर्धारित प्रपत्र में चुनाव कार्यालय में जमा करवाने की प्रक्रिया समझाई। मुद्रकों को पूरी जानकारी निर्धारित प्रपत्र-ख में उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। बैठक में चुनाव प्रचार सामग्री की छपाई के दौरान निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने पर जोर दिया।