सुमेरपुर। जैन राजनैतिक चेतना मंच जिलाध्यक्ष राकेश मेहता, जिला मंत्री जयंतीलाल एवं कार्यकारिणी सदस्य पोपटलाल व डा. चंदनमल गांधी के निर्देश पर सुमेरपुर विधानसभा अध्यक्ष गजराज जैन ने कार्यकारिणी का विस्तार किया।
जिसमें उपाध्यक्ष पद पर प्रकाशचंद लुणिया, मीठालाल रांका, लालचंद गांधी,विक्रम कुमार तखतगढ़ व भरत कुमार तखतगढ़, महामंत्री विनोद पारेख, पंकज घोडावत, कांतिलाल बाठिया, मंत्री किरण कुमार धोका सांडेराव, नीलमचंद बोथरा, भरत कुमार कोठारी जवाई बांध, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार सोनिगरा, कार्यालय प्रभारी जयंतीलाल कटारिया, प्रचार मंत्री संजीव बोहरा एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य पोपटलाल जैन को सुमेरपुर विधानसभा का प्रभारी बनाया गया। जैन राजनैतिक चेतना मंच महिला कार्यकारिणी घोषित जैन राजनैतिक चेतना मंच प्रदेश मंत्री आशा गांधी एवं जिला कार्यकारिणी रतन मेहता व कल्पना मेहता के निर्देशानुसार सुमेरपुर विधानसभा अध्यक्ष मुक्ता जैन ने कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर भावना पारेख, संगीता खिवांदी, अलका बाठिया, संगीता, रमीला बेन, महामंत्री स्वाति जैन, मानसी सुराणा, पूर्णिमा सिंघवी, मंत्री ललिता, आरती बोहरा, मधुबाला, कोषाध्यक्ष रेखा भंडारी, कार्यालय प्रभारी रागिनी बेन, प्रचार मंत्री निलीशा बोकाड़िया को मनोनीत किया गया।