बिसलपुर प्याऊ मोड़ के पास एक बाइक व पिकअप की टक्कर हाे एक की माैत हाे गई। जबकि एक गंभीर घायल हाे गया जिसका पालनपुर में उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि दाेनाे काका-भतीज है।
सुमेरपुर। थाना क्षेत्र के बीजापुर जाने वाले मार्ग पर बिसलपुर प्याऊ मोड़ के पास बुधवार को एक बाइक व पिकअप की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में सुमेरपुर निवासी दो युवक गंभीर घायल हो गए। राहगीरों के मदद से घायलों को उपचार के लिए भगवान महावीर हॉस्पिटल ले गए। जहां स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने घायलों को हायर सेंटर रैफर किया। जहां बीच रास्ते में एक की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर घायल हो गया जिसका पालनपुर में उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि दोनो आपस में काका-भतीज है।
पुलिस के अनुसार सुमेरपुर के रामदेवजी मदिर पानी की टंकी के पास रहने वाले विजेन्द्र 17 पुत्र स्व. रूपाराम मेघवाल और उसका भतीजा ईश्वरलाल 15 पुत्र अशोक कुमार मेघवाल दोपहर करीब सवा एक बजे बाइक लेकर बीजापुर की ओर से सुमेरपुर आ रहे थे। इसी दरमियान बिसलपुर-बीजापुर मार्ग पर स्थित प्याऊ के पास मोड़ पर बाइक व पिकअप में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार नीचे गिर गए व सिर में गंभीर चोटे लगने से रक्त बहने लगा। राहगीरों ने दोनो गंभीर घायलों को वाहन में डालकर भगवान महावीर हॉस्पिटल पहंुचाया। जहां स्थिति चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रैफर किया। जहां बीच रास्ते में ईश्वरलाल की मौत होे गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जवाई बांध चोकी प्रभारी श्याम सिंह मय जाब्ता घटना स्थल पहुंचे और वाहनों को रोड़ साईड करवाकर रास्ता शुरू करवाया। अभी तक पुलिस थाने में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।