सुमेरपुर। सुमेरपुर सप्तगिरीश्वर हार्ट एंड मेडिकल हॉस्पिटल के डॉ. फूलचंद सोलंकी ने खातेदारी भूमि के फर्जी दस्तावेज बनाकर हड़पने का आरोप लगा 6 लोगों के खिलाफ लगाया है। थाने में दर्ज मामले में डॉ. सोलंकी ने बताया कि उनकी कृषि भूमि सरहद गलथनी व धनापुरा में है। हॉस्पिटल में मेडिकल की दुकान किशनलाल को चलाने के लिए दी थी। दो वर्ष पूर्व विवाद हो गया था।
उक्त विवाद के चलते डॉक्टर की
खातेदारी भूमि हड़पने की नीयत से किशनलाल ने 8 जून, 2022 को एक फर्जी स्टाम्प जोधपुर स्टाम्प वेण्डर से खरीद कर उस पर एक फर्जी आम
मुख्त्यारनामा बनाकर नोटेरी पब्लिक से तस्दीक करवा दिया। जिसमें डा. फूलचंद को
मुख्त्यारकर्ता बताकर व किशनलाल ने स्वयं को अधिकारग्रहिता बताकर गलथनी एवं
धनापुरा की संपत्ति के संबंध में समस्त अधिकार लिखाए व डा. के फर्जी हस्ताक्षर भी
किए। पाली के ललित शर्मा व बाली के सुप्रभातसिंह ने साक्षी के रूप में हस्ताक्षर
किए। किशनलाल ने फर्जी आम मुख्तयारनामा के जरिए 27 मार्च 2024 को उसके स्वामित्व की धनापुरा की भूमि का विधिवत बेचान पंजीयन अपने पुत्र
रामरतन शर्मा व गलथनी की संपत्ति पुत्र रविन्द्र शर्मा के नाम से बेचान पंजीयन
करवा लिया। किशनलाल, रविन्द्र शर्मा, रामरतन शर्मा, ललित शर्मा व सुप्रभातसिंह व
अभिमन्यूसिंह ने षड्यंत्रपूर्वक उनके स्वामित्व की करोड़ों की खातेदारी कृषि भूमि
हड़पने की नियत से कूटरचित आम मुख्त्यारनामा बनाकर बेचान किया।