सुमेरपुर। पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े जल स्त्रोत जवाई बांध का शुक्रवार को आहोर पूर्व विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित ने निरीक्षण किया। जल संशाधन विभाग अधिकारियों के साथ जवाई बांध की भराव क्षमता व उपलब्ध जल के बारे में जानकारी ली। जवाई में पानी की मात्रा को देखते हुए जवाई नदी में पानी छोड़ने के लिए अधिकारियों के वार्ता की। पूर्व विधायक राजपुरोहित ने बताया कि मेरे विधायक कार्यकाल में जवाई बांध के गेट खोलने का सौभाग्य मिला था। अब जल संशाधन विभाग के अधिकारियों से निवेदन किया है जल्द जवाई बांध के गेट खोले जाए। जवाई बांध में जिस तरह पानी की प्रतिदिन आवक हो रही है, उसका 10 प्रतिशत पानी नदी में छोड़ने का सुझाव दिया जिससे कि आहोर व जालोर के कुओं का जलस्तर बढ़े व किसानों को राहत मिले। इस मौके पर एक्सईएन नेनुराम रोत, अधिशाषी अभियंता ताराचंद गेहलोत व नन्दकिशोर, कनिष्ठ अभियंता गणपत देवासी, अशोक कुमार, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष लालाराम देवासी, पूर्व जिला शिक्षा प्रकोष्ठ संयोजक नेमीचंद रावल, पूर्व सरपंच वनेसिंह मिठड़ी, पूर्व मंडल मंत्री पुष्पेन्द्र पुरी, भाद्राजून पूर्व मंडल अध्यक्ष लालसिंह, जितेन्द्र दवे सराणा, प्रकाश गोदन, भरतसिंह चांदणा आदि मौजूद रहे।
आहोर के पूर्व विधायक राजपुरोहित ने जवाई बांध का निरीक्षण किया
Sunday, August 13, 2023
Tags
Share to other apps