सुमेरपुर। नगर के साकेत आश्रम रोड़ साईड कच्चे रास्ते वाले मार्ग पर जवाई नदी रपट के पास शनिवार दोपहर को एक युवक का शव मिला। पानी में तैरते शव को देखकर लोगों ने उसे बाहर निकाला। सूचना पर सुमेरपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर राजकीय हॉस्पिटल सुमेरपुर मोर्चरी में रखवाया। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।
मामला सुमेरपुर-शिवगंज पुलिस थाने के बीच फंसा।
जिसके बाद दोनो ओर के पटवारियों को बुलाकर सीमांकन किया गया जिसमें मामला सुमेरपुर का होना तय हुआ। पुलिस सोशल मीडिया पर मृतक के फोटो को भेजकर शिनाख्त का प्रयास कर रहीं है। सुमेरपुर-शिवगंज कच्चे मार्ग पर जवाई नदी रपट के पास पानी में एक युवक पड़ा दिखा। लोगो ने उसे पानी से बाहर निकालकर पुलिस को सूचित किया। सुमेरपुर पुलिस के सहायक उप निरीक्षक प्रेमसिंह मौके पर पहुंचे। जहां शव को कब्जे में लिया व उसके पास पहचान पत्र नहीं मिलने से पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के नाक-कान से खुन निकल रहा था। घटना स्थल पर मृतक का शर्ट, मोबाईल मछली पकड़ने के कांटे व रखे रूपए मिले। मिले सामान से लगता था कि वह नदी में नहाने उतरा होगा व वहां पर उसकी डुबने से मौत हो गई। अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है। शव सुमेरपुर शिवगंज की नदी के बीच में मिलने पर मामला दोनो थानों के बीच उलझ गया। मामला किस थाना क्षेत्र का है पता करने के लिए सुमेरपुर से पटवारी को मौके पर बुलाया। शिवगंज से भी तहसीलदार व प्रशासन मौके पर पहुंचा। जहां दोनों ने अपने-अपने नक्शों अनुसार नदी का मौका देखा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मामला सुलझा जिसमें आधी नदी सुमेरपुर व आधी शिवगंज में होना पाया। जिसके बाद नक्शे व बोर्डर निर्धारण अनुसार मामला सुमेरपुर थाना क्षेत्र में होना पाया गया। सुमेरपुर पुलिस ने बॉडी को राजकीय अस्पताल सुमेरपुर की मोर्चरी में रखवाई व पहचान के लिए सोशल मीडिया ग्रुप में फोटो डालें।