सुमेरपुर में देवझूलनी एकादशी पर निकलने वाली रेवाड़ी काे भव्य तैयारियों को लेकर 36 काैम की बैठक में लिए कई निर्णय
सुमेरपुर। शहर के जूना जाखामाता मंदिर में रविवार शाम को श्री जागनाथ महादेव मंडल 36 कौम की बैठक आयोजित हुई। जिसमें आगामी भजन संध्या व देवझुलनी एकादशी (रेवाड़ी ) को लेकर 36 कोम के समस्त पदाधिकारी व गांव के प्रमुख लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
मंडल सचिव नटवर रामीणा ने बताया कि रेवाड़ी कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए शहर के प्रबुद्धजनों ने सुझाव दिये। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक जोराराम कुमावत ने हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिलाया।
पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा ने रेवाड़ी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस आयोजन की सभी जगह प्रशंसा होती है। उन्होंने मेले में सहयोग राशि देने की घोषणा की। नगर पालिका अध्यक्ष उषा कवंर ने नगर पालिका की ओर से मेले मे सहयोग करने का आश्वासन दिया। नगर पालिका उपाध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा ने पूरे मेले मे नगर पालिका द्वारा नीलकंठ महादेव मंदिर प्रांगण में नदी तट पर कड़ी सुरक्षा पुलिस प्रशासन की व्यवस्था करवाने का आश्वासन दिया।
श्री नीलकंठ महादेव मंदिर अध्यक्ष भवानीसिंह राठौड़ ने मेले में सहायतार्थ आर्थिक सहयोग देने का वादा किया। जिसमें नीलकंठ महादेव ट्रस्ट मंडल, आपेश्वर हनुमान मंडल, भैरूचौक नवयुवक मंडल, जाखा माता ट्रस्ट मंडल, अचलेश्वर महादेव मंडल, वोवेश्वर महादेव मंडल व कुमावत समाज, माली समाज, घांची समाज, सुथार समाज, अग्रवाल समाज, सेन समाज, नामदेव समाज, राजपूत समाज, देवासी समाज, मेघवाल समाज, मीणा समाज व समस्त जाति के अध्यक्षों व पदाधिकारियों ने कंधे से कंधा मिलाकर एकजुट होकर इस रेवाड़ी को विशाल मेला बनाने का संकल्प लिया। बैठक में जागनाथ महादेव मंडल 36 कौम अध्यक्ष शांतिलाल देवड़ा, गाँव चौधरी नारायण चौधरी, नारायण लखमाजी, सांसद प्रतिनिधि अनोप सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा, पूर्व प्रधान हरीशंकर मेवाड़ा, तख्त सिंह राठौड़, सत्यनारायण अग्रवाल, मांगीलाल सुथार, विजयसिंह जेबीआर, खीमाराम देवड़ा, नारायण गेहलोत, रमेश राठौड़, गणेश राठौड़, श्रवण राठी, खूबचंद खत्री, सुभाष मेवाड़ा, दीपक भाटी, महेंद्र माली, दिनेश मीणा, अमृत परिहार एवं जागनाथ महादेव के उपाध्यक्ष फुलाराम देवड़ा, रूपचंद बड़वाल, कोषाध्यक्ष धनराज रामीणा, नगेंद्र व्यास, हनुमानाराम, प्रकाश सरस्वा, ललित चौधरी, सुकन देवड़ा, राजेश जोशी, जितेंद्र सुंदेशा, मोहनलाल सरस्वा, मूलाराम बड़वाल, प्रवीण देवड़ा, राहुल देवड़ा, अमिश अग्रवाल एवं समस्त 36 कोम के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।