देश भर में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से शौर्य जागरण यात्रा निकाली जा रही है। बाली से हाेकर जवाई बांध से हाेते हुए शनिवार काे शाैर्य जागरण यात्रा के सुमेरपुर पहुंचने पर स्वागत किया
सुमेरपुर। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा महाेत्सव को भव्य बनाने के लिए देश भर में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से शौर्य जागरण यात्रा निकाली जा रही है।
बाली से हाेकर जवाई बांध से हाेते हुए शनिवार काे शाैर्य जागरण यात्रा के सुमेरपुर पहुंचने पर स्वागत किया गया। महाराजा उम्मेद सिंह कृषि उपज मंडी समिति के बाहर विभिन्न हिंदू संगठनाें व प्रबुद्धजनाें ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। यहां से दुपहिया वाहन रैली के रुप में यह यात्रा नगर के विभिन्न मार्गाें से गुजरी।
यात्रा मंडी से आर्य समाज सर्कल हाेते हुए भैरूचौक, देवनगरी होते हुए रामदेव मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। देवनगरी रामदेवजी मंदिर परिसर में राम, लक्ष्मण व जानकी की आरती उतारी गई। इस अवसर पर धर्मसभा हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष मुलाराम गहलाेत, जिला संयाेजक खेताराम सुथार एवं अधिवक्ता महेन्द्र गहलाेत ने उद्बाेधन में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की आमजन काे जानकारी देकर भाग लेने का आह्वान किया। इसके बाद शाैर्य जागरण रथ यात्रा मुख्य बाजार हाेते हुए गांधी सर्कल, जालोर चौराहा से आगे के लिए रवाना हुई। जाे खिवांदी से हाेते हुए तखतगढ़ पहुंची जहां से सांडेराव पहुंच कर सम्पन्न हुई। जिला मंत्री शैतानसिंह बिराेलिया, जिला काेषाध्यक्ष पुनाराम कुमावत, जिला संरक्षक खेताराम सुथार, जिला सहमंत्री डुंगाराम प्रजापत, प्रखंड संयाेजक निलेश सांखला, जिला संयाेजक बजरंग दल श्रीपालसिंह देवड़ा आदि माैजूद रहे।