पाली कलेक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री शुक्रवार काे सुमेरपुर उपखंड के दाैरे पर रहे। कलेक्टर ने नेतरा स्थित गाेपाल गाेवंश कल्याणकारी गाेशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। यहां उनके चारे-पानी की व्यवस्थाओ काे भी देखा।
![]() |
सुमेरपुर में व्यवस्थाओ का जायजा लेते जिला कलेक्टर |
सुमेरपुर। कलेक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री शुक्रवार काे उपखंड के दाैरे पर रहे। कलेक्टर ने नेतरा स्थित गाेपाल गाेवंश कल्याणकारी गाेशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। गाेशाला पदाधिकारियाें ने गाेशाला में पल रहे गाेवंशाें की जानकारी दी। यहां उनके चारे-पानी की व्यवस्थाओ काे भी देखा।
माैके पर एसडीएम हरिसिंह देवल, तहसीलदार प्रांजल कंवर, गाेशाला अध्यक्ष महावीर प्रसाद तोषनीवाल, सचिव प्रवीण गुप्ता, कोषाध्यक्ष भंवरलाल जैन, सत्य प्रकाश गुप्ता, पुखराज सोलंकी, महेश अग्रवाल, पुखराज शर्मा आदि माैजूद थे। कलेक्टर ने काेसेलाव में चल रही अन्नपूर्णा रसाेई का भी निरीक्षण किया। यहां लाेगाें काे दिए जा रहे भाेजन की गुणवत्ता भी देखी।