सुमेरपुर। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वाधान में बुधवार शाम विधायक जोराराम कुमावत, भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि करणसिंह राजपुरोहित की उपस्थिति में नगर क राजगुरू सर्किल पर भाजपाईयों ने आतिशबाजी कर तिरंगा झंडा लहरा कर व मिठाई बांट खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय गगन भेदी नारे लगाकर खुशियां मनाई।
इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र माली, सांसद प्रतिनिधि अनोप सिंह राठौड़, भाजपा जिला व्यवसायिक प्रकोष्ठ संयोजक दीपक भाटी, भाजपा ओबीसी जिला मंत्री शिवलाल परमार, इंदर राव, रविकांत रावल, मांगीलाल सुथार, मनीष सोलंकी, एडवोकेट सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, मनोहर सिंह, अशोक सुथार, विमल सुथार, श्रवण राठी, नटवर रामीणा, मनोहर देवड़ा, पारस प्रजापत, माणक चौहान, रमजान खानी, मंशाराम कच्छवाह, अजय गहलोत आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।