समाज के पूर्व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विजय वैष्णव सुमेरपुर ने जानकारी देकर बताया की दल के बैगलुरु पहुँचने के बाद वहां की सम्पूर्ण व्यवस्था समाज के भामाशाह मगराज आहोर द्वारा की जावेगी | तीन दिवसीय कार्यक्रम में 12 अगस्त इसरो बेंगलोर भारत सरकार,13 अगस्त इन्फोसी कंपनी मैसूर,14 अगस्त मनिपाल कॉलेज मनिपाल,कर्नाटक।
इसके अतिरिक्त वहां के कुछ महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों का भ्रमण भी करवाया जायेगा | विक्रम कुमार गोयल ,सीईओ एवं श्री जिग्नेश कुमार गोयल,निदेशक मेडीकल मेन्टोर,बैगलुरु अपनी संस्थान का विस्तृत भ्रमण करवाकर महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करवायेगे |
सम्पूर्ण दल दिनांक 14.8.2023 को पुन:रेल द्वारा जोधपुर के लिये बेंगलुरु से प्रस्थान करेगा | श्री देवदास शर्मा ने बताया कि समाज के होनहार विद्यार्थियो के लिये शिक्षा के क्षेत्र में यह एक महत्वपूर्ण एवं बहुपयोगी कार्यक्रम होगा।
समाज में शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार का भव्य आयोजन प्रथम बार आयोजित किया जा रहा है