सुमेरपुर। नगरपालिका ठेकेदार संघ की एक आवश्यक बैठक पर्यटन स्थल रणकपुर के पास हाथी पुलिया पर मगनलाल कुमावत व अशोक चावरियां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से जगदीश राजपुरोहित को पुनः दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। ठेकेदार संघ के सदस्य भ्रमण के लिए रणकपुर पहुंचे। इसके पश्चात सभी ने हाथी पुलिया पर बैठक लेकर सर्वप्रथम पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया। जिसके बाद वरिष्ठ ठेकेदार रमण चावरिया ने जगदीश राजपुरोहित को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने सहमति प्रदान कर राजपुरोहित को निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा मगनलाल कुमावत व अशोक चावरिया को संरक्षक नियुक्त किया। वहीं दीपक मेवाड़ा को उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष, रमण चावरिया को महामंत्री, अमृत परिहार को सचिव व सचिन बरूत को सहकोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित ठेकेदारों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
सुमेरपुर नगरपालिका ठेकेदार संघ के दुबारा अध्यक्ष बने जगदीश राजपुरोहित
Sunday, August 27, 2023
उपस्थित सदस्यों को सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष राजपुरोहित ने कहा कि उनके लिए सभी ठेकेदारों को साथ लेकर चलना प्राथमिकता में रहेगा। ठेकेदारों के हितों के साथ कुठारघात बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में ठेकेदारों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बजरी और सीमेंट के भाव आसमान छू रहे है। ऐसी कई समस्याओं से रूबरू होना पड़ रहा है। अध्यक्ष राजपुरोहित ने उपस्थित सभी सदस्यों को एकता के साथ रहने की अपील करते हुए कहा की संगठन में ही शक्ति है। उन्होंने कहा की वो हमेशा कोशिश करेंगे की छोटे से छोटे ठेकेदार को भी साथ लेकर चलेंगे। इस दौरान संघ की अगली बैठक 8 सितंबर को नगरपालिका सभागार में रखने का निर्णय लिया गया। जिसमें कार्यकारिणी विस्तार व संगठन का एजेंडा तय करने का निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर शैतान सिंह, कृष्णपाल सिंह, भंवर बारोठ, कैलाश रामावत, गोविन्द चावरिया, हीराराम, लक्ष्मण गोयल, धीरज प्रजापत, गोविन्द मेघवाल आदि उपस्थित थे।
Share to other apps