सुमेरपुर। शहर के घांचियों का वास क्षेत्र पहाड़ी पर स्थित श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर सावन के उपलक्ष में सोमवार को महाअभिषेक किया गया। इसके बाद भोलेनाथ की विशेष पुजा अर्चना कर भोलेनाथ को लापसी की प्रसादी का भोग लगाया गया। भक्तों में प्रसादी का वितरण किया गया। इससे पूर्व संध्या पर एक शाम महादेव के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया।
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के जोधराज देवड़ा ने बताया कि 20 अगस्त की रात एक शाम महादेव के नाम भजन संध्या आयोजित हुई। जिसमें गायक कलाकार रामेश्वर माली एण्ड पार्टी द्वारा एक से बढ़कर एक महादेव के भजनों की प्रस्तुतियां दी। भजन संध्या का शुभारंभ गणपति व गुरू वंदना के साथ किया गया। इसके बाद कलाकार ने भोलेनाथ की महिमाओं का बखान कर भोर तक श्रोताओं को बांधे रखा। उन्होंने बताया कि अचलेश्वर महादेव की विशेष पुजा अर्चना कर भोलेनाथ को लापसी की प्रसादी का भोग लगाकर भक्तों में वितरित की गई। इस मौके पर पुखराज चौधरी, पुसाराम राठौड़, कालुराम घांची, पुखराज सोलंकी, शेषाराम समेत अन्य भक्तजन मौजूद रहे।