सुमेरपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर बुधवार को जागनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में महिल मंडल द्वारा श्रीराम भगवान का ब्यावला गाया गया। भगवान श्रीराम की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसमें महिलाओं ने ढोलक की थाप पर ब्यावला गाया। जागनाथ महादेव मंदिर सेवा मंडल के सचिव नटवर रामीणा ने बताया कि 22 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।