सुमेरपुर में हेवेल्स इंडिया के नए उत्पाद स्टाइलिस लाॅयड रेफ्रिजरेटर काे लांच किया, कम्पनी ने कहा ये रेफ्रिजरेटर 29 मिनट में बनायेगा बर्फ
सुमेरपुर। नगर के गणेश मार्ग स्थित शुभम् डिस्ट्रीब्यूटर्स पर शुक्रवार काे हेवेल्स इंडिया के नए उत्पाद स्टाइलिस लाॅयड रेफ्रिजरेटर काे लांच किया गया। हेवेल्स इंडिया लिमिटेड के संयुक्त महाप्रबंधक मनाेज मिश्रा, ब्रांच मैनेजर अाशीष डुंगरवाली और सेल्स एक्जिक्युटिव किशनसिंह बलाना के सानिध्य में स्थानीय प्रबुद्धजनाें की माैजूदगी में नये प्राेडक्ट काे लांच किया गया।
शुभम डिस्ट्रीब्युटर्स के संचालक रवि सुथार व हितेश सुथार ने बताया कि इस गर्मी में सिर्फ 29 मिनट में बर्फ बनाने वाले स्टाइलिस लाॅयड रेफ्रिजरेटर अामजन काे उपलब्ध करवाया जाएगा। इस प्राेडेक्ट की पंच लाईन फ्रिजींग का नया रिकाॅर्ड हैं। संयुक्त महाप्रबंधक मिश्रा ने कहा कि लाॅयड के नए रेफ्रिजरेटर रेंज के साथ देश में अपने पदचिन्ह् काे और विस्तार करने के लिए उत्साहित हैं। डिस्ट्रीब्यूटर्स द्वारा उपस्थित अतिथियाें का माला व साफा पहनाकर बहुमान किया गया। इस माैके पर पारसमल, मांगीलाल, रमेश कुमार, रमेश राखेचा, विनाेद पारेख, विनीता, अरविंद आदि माैजूद रहें।