सुमेरपुर। स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को भारत विकास परिषद शाखा सुमेरपुर-शिवगंज द्वारा तीन दिवसीय योग मेघा उत्कर्ष शिविर एवं जीवन जीने की कलाबद्ध का आयोजन किया गया। जिसमें बालिकाओं को स्वस्थ जीवन एवं स्वच्छ जीवन का महत्व बताया गया। साथ ही कक्षा 6 से 12 तक के करीब 435 छात्रओं को सुदर्शन क्रिया का अभ्यास करवा कर लाभान्वित किया गया। शिविर के समापन के अवसर पर प्रधानाचार्य डिंपल चौधरी ने भारत विकास परिषद के समस्त सदस्यों का स्वागत कर जीवन में योग व व्यायाम का महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भारत विकास परिषद की ओर से 11 पंखे विद्यालय को भेंट करने की घोषणा की गई।
कार्यक्रम में शिविर संयोजक एडवोकट महेंद्र गहलोत, अपूर्वा व्यास, सीमा व्यास, अध्यक्ष गोविंद सुथार, पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल जैन, वरिष्ठ सदस्य मीठालाल, उपाध्यक्ष रमेश चौहान, नेमीचंद बाठिया, चरणजीत सिंह दुआ, भेरूलाल खत्री, अर्पित अग्रवाल, महिला संयोजक मीनाक्षी गहलोत, जगदीश मेवाड़ा, स्थानीय विद्यालय उप प्राचार्य जयंतीलाल गर्ग, नारायण सिंह देवड़ा, महेंद्र सिंह राठौड़, चेनाराम चौधरी, रविंद्र पाल सिंह देवड़ा, अनीता शर्मा आदि उपस्थित रहे।