सुमेरपुर। शहर के इंद्राणी वाटिका में सुमेरपुर विधानसभा में 7 दिन के प्रवास पर आये डॉ धर्मपाल सिंह (विधायक आगरा) तथा सुमेरपुर विधानसभा के सभी मंडलो में अलग अलग बैठक कर संगठन को मजबूती देने कार्य करेंगे । इसी तरह सुमेरपूर मंडल की बैठक इन्द्राणी वाटिका में सुमेरपूर मंडल की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में आगरा विधायक चौहान ने कहा कि आप सभी अपने अपने बूथ को मजबूत करे । पार्टी को ज्यादा ज्यादा वोटो से जिताये ओर राजस्थान में भाजपा सरकार बनाने, मंडल सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया ओर भाजपा जिलाध्यक्ष मंशाराम परमार ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों में बारे में विस्तृत जानकारी दी ।
इस क्रम में भारतीय जनता पार्टी सुमेरपुर मंडल की बैठक इंद्राणी वाटिका में आगरा विधायक डॉ धर्मपाल सिंह, जिलाध्यक्ष मंशाराम परमार, जिला मंत्री पूनम सिंह परमार, मंडल अध्यक्ष महेंद्र माली, पालिका अध्यक्ष उषा कंवर, बांकली मंडल अध्यक्ष शिवराज सिंह, विस्तारक मदन सिंह के सानिध्य में हुई। बैठक में सभी का परिचय किया गया बाद में भाजपा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र माली ने प्रभारी आगरा उत्तर प्रदेश विधायक धर्मपाल सिंह को सुमेरपुर मंडल संगठन की पूरी जानकारी दी। उसके बाद आगरा विधायक प्रभारी डा धर्मपाल सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में हर एक कार्यकर्ता को सर्तक रहने और एक्टिव रहने को लेकर कहा कि पार्टी के लिए पार्टी का एक एक कार्यकर्ता परिवार का सदस्य है इसी के साथ प्रदेश सदस्यता अभियान को लेकर कहा कि आज आमजन ओर पार्टी के कार्यकर्ता जोर शोर से पार्टी की सदस्यता से जुड़ रहे है इसकी के साथ संगठन की चर्चा की कार्यक्रम के चलते प्रभारी डॉ धर्मपाल सिंह के साथ पार्टी पदाधिकारियों एव कार्यकर्ताओ ने दलपत देवड़ा बूथ इकाई अध्यक्ष बूथ इकाई 252 में घर घर जाकर आमजन को सदस्यता करवाई एवम भाजपा का स्टीकर लगाकर हर धर सम्पर्क अभियान की लांचिंग की मंच संचालन मंडल उपाध्यक्ष अधिवक्ता महिपाल सिंह राजपुरोहित ने किया ।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अनोप सिंह राठौड़, चत्रभूज शर्मा, सतवंत सिंह परमार, गणेश भाटी, मागिलाल सुथार, इंदर राव, दीपक भाटी, श्रवण राठी, रविकांत रावल, सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, दिलीप घांची, मनोहर सिंह, विमल सुथार, मोहन देवासी, राहुल देवड़ा, नटवर रामीना, मनीष सोलंकी, मंशाराम कछवाह, कन्हेयालाल मेधवाल, परबत सिंह राठौड़, गोविन्द कुमावत, नारगी देवी सुथार, वीना देवड़ा, रंजु भाटी, निर्मला गोयल, मनोहर देवड़ा, गौरव सिंह राजपुरोहित, कालूराम मारू, सोहन माली, विजय परिहार, खुशवंत माली, मनीष देवड़ा, अमर सिंह, शकर देवासी, राजेंद्र धाची, प्रकाश सोलंकी, अंकुश राव, लालराम माली, दीपक गोयल, कैलाश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।