पाली जिला के कुल 14 ब्लॉकों के अध्यक्ष पद की घोषणा की गई। जिसमें अधिवक्ता महिपालसिंह राजपुरोहित को सुमेरपुर ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष राजपुरोहित ने कहा कि राजस्थान प्रदेश राजपुरोहित महासभा द्वारा मुझ जो दायित्व सौंपा गया है। उस पर खरा उतरते हुए महासभा के मुल उद्देश्य पर कार्य करूंगा।
सुमेरपुर। राजस्थान प्रदेश राजपुरोहित महासभा ने समाज के विकास, उत्थान, शिक्षा एवं युवाओं के कौशल विकास के उद्देश्य को लेकर प्रदेशभर में महासभा के ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किये है।
महासभा अध्यक्ष जब्बर सिंह राजपुरोहित के निर्देशन में पाली जिला के कुल 14 ब्लॉकों के अध्यक्ष पद की घोषणा की गई। जिसमें अधिवक्ता महिपालसिंह राजपुरोहित को सुमेरपुर ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष राजपुरोहित ने कहा कि राजस्थान प्रदेश राजपुरोहित महासभा द्वारा मुझ जो दायित्व सौंपा गया है। उस पर खरा उतरते हुए महासभा के मुल उद्देश्य पर कार्य करूंगा। अधिवक्ता ने कहा कि जल्द ही ब्लॉक एवं ग्रामीण स्तर की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। गौरतलब है कि राजपुरोहित पिछले 10 वर्षों से लगातार सामाजिक कार्य कर रहे है। वर्ष 2015 में शिवगंज के राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे तथा वकील मंडल सुमेरपुर में सचिव रहे है। भारतीय मजदूर संघ में जिला पदाधिकारी रहकर धरातल पर कार्य किया है। वर्तमान में भाजपा सुमेरपुर के उपाध्यक्ष पद का दायित्व संभाल रहे है।